लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को थाली परोसी, साथ बैठकर किया भोजन

By भाषा | Updated: February 11, 2019 16:32 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘यदि हम सिर्फ पोषण अभियान को हर माता, हर शिशु तक पहुंचाने में सफल हुए तो अनेक जीवन बच जाएंगे।’’ 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को थाली परोसी और खुद भी उनके साथ बैठकर भोजन किया। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ जमकर हंसी-ठिठोली की और उन्हें अपने हाथों से खाना भी खिलाया।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने श्री प्रभुपाद एसी भक्तिवेदांता स्वामी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘यदि हम सिर्फ पोषण अभियान को हर माता, हर शिशु तक पहुंचाने में सफल हुए तो अनेक जीवन बच जाएंगे।’’ 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 1.77 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं। इन सभी बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है।उन्होंने कहा कि इस कार्य में अक्षय पात्र फाउंडेशन से मदद ली जाती है। सरकार ने राज्य के 10 जनपदों में संस्था के साथ इस सहयोग को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मोहन दास पई ने बताया कि अक्षय पात्र ने यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में शुरू किया था। 2016 में 2 अरबवीं थाली परोसने के कार्यक्रम में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी यहां पधारे थे।उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य अब 2025 तक स्कूली दिनों में प्रतिदिन 50 लाख बच्चों को भोजन परोसने का है।फाउंडेशन के अध्यक्ष मधु पंडित दास ने कहा कि अभी सिर्फ आठवीं कक्षा तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन मिलता है। हम प्रधानमंत्री से आग्रह करेंगे कि वह मिड-डे मील का विस्तार कर 12वीं कक्षा तक के बच्चों को इसमें शामिल करें।इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश के दुग्ध विकास, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, बेसिक शिक्षा, बाल विकास, एवं पोषाहार मंत्री अनुपमा जायसवाल, सांसद हेमामालिनी तथा विधायक गण भी उपस्थित थे।फाउंडेशन के चेयरमैन मधु पंडित दास, वाइस चेयरमैन मोहन दास पई, न्यासी, कॉरपोरेट सहयोगी, विभिन्न संगठनों से आए विशिष्टजनों, सवा सौ स्कूलों से आए बच्चों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया