लाइव न्यूज़ :

संसद सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी बोले- नंबर की चिंता ना करे विपक्ष, आपका हर शब्द हमारे लिए कीमती

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 17, 2019 10:49 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हमारी सरकार को दूसरे कार्यकाल के लिए पूर्ण बहुमत मिला है। लोगों ने हमें दोबारा सेवा करने का मौका दिया है। मैं सभी पार्टियों से अनुरोध करता हूं कि जनता के हित में फैसले लेने में सहयोग करें।'

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने सभी पार्टियों से अनुरोध करता हूं कि जनता के हित में फैसले लेने में सहयोग करें।पीएम मोदी ने कहा कि जनता के हित में पक्ष और विपक्ष से कहीं बढ़कर होता है निष्पक्ष

17वीं लोकसभा का सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष को नंबर की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष का हर शब्द हमारे लिए मूल्यवान है। उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार को दूसरे कार्यकाल के लिए पूर्ण बहुमत मिला है। लोगों ने हमें दोबारा सेवा करने का मौका दिया है। मैं सभी पार्टियों से अनुरोध करता हूं कि जनता के हित में फैसले लेने में सहयोग करें।'

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि पहले की तुलना में हमारे सदन अधिक परिणामकारी रहेंगे। जनहित के कामों में अधिक ऊर्जा, गति और सामूहिक चिंतन का भाव रहेगा। मेरी आप सबसे गुजारिश है कि सदन में कई सदस्य बहुत अच्छे विचार रखते हैं। वो निष्पक्ष होकर अपनी बात रखें। इससे पहले राष्ट्रपति ने बीजेपी सांसद वीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी लोकसभा के पहले सत्र की पूर्वसंध्या पर रविवार को सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने 19 जून को सभी दलों के प्रमुखों को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है।

संसद सत्र की बड़ी बातेंः-

- 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरू हो रहा है और 26 जुलाई तक चलेगा।

- 17 और 18 जून को प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार नवर्निवाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे।

- 19 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस रेस में मेनका गांधी और एसएस अहलुवालिया का नाम आगे चल रहा है। 

- 5 जुलाई को देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।

- 17वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा जिसमें केंद्रीय बजट पारित किया जाएगा और तीन तलाक जैसे अन्य महत्वपूर्ण विधेयक इसमें सरकार के एजेंडे में प्रमुख रहेंगे। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन