लाइव न्यूज़ :

गांधी की 150वीं जयंती से 31 अक्टूबर (पटेल की जयंती) तक संसदीय क्षेत्र में 150 किमी की पदयात्रा करें सांसदः मोदी

By भाषा | Updated: July 9, 2019 13:09 IST

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा के सदस्यों से भी उनके निर्वाचन क्षेत्रों में जाने को कहा, जहां भाजपा संगठन कमजोर है।

Open in App
ठळक मुद्देजोशी ने कहा कि प्रत्येक सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र में 150 किलोमीटर की दूरी तय करेगा या करेगी।उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य गांव में पौधारोपण अभियान और शून्य लागत के साथ खेती करने को बढ़ावा देना भी है।भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और धर्मेन्द्र प्रधान सहित पार्टी सांसदों ने हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा सांसदों से दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के बीच अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किलोमीटर की पदयात्रा करने व गांधी जी के विचारों, शिक्षाओं का प्रचार एवं वृक्षारोपण करने को कहा।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा सदस्यों से भी भाजपा संगठन की ओर से आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने को कहा।

जोशी ने बताया, ‘‘ इन यात्राओं का मकसद गांवों का उन्नयन और शून्य बजट कृषि को प्रोत्साहित करते हुए गांव को आत्मनिर्भर बनाना है। ’’ संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गांधी जयंती से पटेल जयंती (2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर) तक सभी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।

इसके लिए अलग-अलग समूह बनेंगे और सांसद एक दिन एक समूह के साथ पदयात्रा करेंगे । इसमें भाजपा विधायक, कार्यकर्ता सभी शामिल होंगे। इस तरह से रोज 15 किमी की पदयात्रा करेंगे और सभी बूथ कवर करेंगे । प्रत्येक क्षेत्र में 15..20 टीमों का गठन किया जायेगा।

राज्यसभा सांसदों को भी संसदीय क्षेत्र आवंटित किया जायेगा। पदयात्रा के माध्यम से संसद के सदस्य गांधी जी के विचारों, शिक्षाओं का प्रचार करेंगे और वृक्षारोपण करेंगे। पार्टी स्तर की एक कमेटी बनाई जाएगी जो इन कार्यक्रमों को अमल में लाएगी।

कर्नाटक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे में एक प्रश्न के जवाब में प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अपनी विफलताओं के लिये भाजपा को जिम्मेदार ठहराना कांग्रेस की आदत बन चुकी है । उनके (कांग्रेस) विधायकों ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और स्थिति के अनुरूप ही कोई फैसला करेंगे।

संसदीय पार्टी की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सांसदों को बजट के बारे में बताया। उन्होंने बजट को दूरदर्शी बताया और कहा कि यह अगले 10 साल का बजट है । जोशी के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि यह भविष्य के बारे में हमारे दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है।

अब हमें इस दिशा में आगे बढ़ना है। भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और धर्मेन्द्र प्रधान सहित पार्टी सांसदों ने हिस्सा लिया।

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पिछले सप्ताह भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा था कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई की जानी चाहिए और यह भी कहा कि यह सभी पर लागू है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन