लाइव न्यूज़ :

Hanuman Jayanti 2020: पीएम नरेंद्र मोदी ने दी हनुमान जयंती की बधाई, अरविंद केजरीवाल ने भी किया ये खास ट्वीट

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 8, 2020 12:23 IST

हनुमान जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने लोगों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'पवनपुत्र' का जीवन भक्ति और शक्ति का प्रतीक है जो हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता हैदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी किया ट्वीट, कहा- हनुमान जी के आशीर्वाद से जल्द कोरोना के इलाज में प्रभावी 'संजीवनी' मिलेगी।

नई दिल्ली: हनुमान जयंती के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'हनुमान जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति, शक्ति, समर्पण और अनुशासन के प्रतीक पवनपुत्र का जीवन हमें हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है।'

पीएम मोदी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwa) भी इस अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- हनुमान जी के सभी भक्तों को हनुमान जयंती के अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं। हनुमान जी के आशीर्वाद से मनुष्य जाति को बहुत ही जल्द कोरोना के इलाज में प्रभावी 'संजीवनी' मिलेगी।

वहीं, देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हनुमान जयंती की बधाई देते हुए ट्वीट किया- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। बल बुद्धि और विद्या प्राप्त करने की प्रेरणा देने वाले और हर तरह का क्लेश, विकार और संकट दूर करने वाले श्रीराम भक्त हनुमान सभी को ऊर्जा और उत्साह से भरपूर बनाए रखें, यही मेरी बजरंगबली से प्रार्थना है।

क्यों मनाई जाती है हनुमान जयंती?

मान्यताओं के अनुसार, साल में दो तिथियों पर हनुमान जयंती मनाने की परंपरा है। चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि पर पहली हनुमान जयंती मनाई जाती है, जबकि महर्षि वाल्मिकी रचित रामायण के अनुसार हनुमान जी का जन्म कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मंगलवार के दिन, स्वाति नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था। इसलिए इस दिन भी हनुमान जयंती मनाई जाती है। बता दें कि एक तिथि को जन्मदिन के रूप में तो दूसरी तिथि को विजय अभिनन्दन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न में भगवान शिव के अवतार हनुमान जी का जन्म हुआ था। हनुमान जी का जिस दिन जन्म हुआ था, मंगलवार उसी दिन था। ऐसे में हनुमान जी की आराधना प्रत्येक मंगलवार को की जाती है। माना जाता है कि बजरंगबली को हनुमाज जयंती के दिन प्रसन्न करने वालों की सभी मनोकामनाओं पूरी होती हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरविंद केजरीवालराजनाथ सिंहहनुमान जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं