लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने उड़ान में बीमार हुए यात्री की मदद करने के लिए केंद्रीय मंत्री कराड की सराहना की

By भाषा | Updated: November 17, 2021 00:24 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 16 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उड़ान के दौरान बीमार हुए सहयात्री की मदद करने के लिए केंद्रीय मंत्री भागवत कराड की सराहनाकी।

मोदी ने कहा, '' सदैव, हृदय से एक चिकित्सक, मेरे सहयोगी द्वारा किया गया शानदार कार्य।''

कराड ने मंगलवार को एक उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए यात्री की मदद की। इंडिगो की एक दिल्ली-मुंबई उड़ान के दौरान यात्री को परेशानी महसूस हुयी और बाल रोग विशेषज्ञ कराड ने यात्री की प्राथमिक चिकित्सा की।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री कराड के कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्री ने रक्तचाप की समस्या के कारण चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद कराड उस यात्री के पास पहुंच गए और प्राथमिक चिकित्सा की। बयान के अनुसार डॉ कराड ने गिर गए यात्री की मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे