लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने दिल्ली में कोरोना के हालात से निपटने के लिए केंद्र व दिल्ली सरकार के प्रयासों की सराहना की

By भाषा | Updated: July 11, 2020 15:37 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पीएम ने देश में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई एक बैठक में ये टिप्पणियां कीं।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई और सामाजिक अनुशासन के पालन की जरूरत पर जोर दिया।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि महामारी के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाई जानी चाहिए और संक्रमण के प्रकोप की रोकथाम पर सतत जोर होना चाहिए।

नयी दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में कोविड-19 के हालात से निपटने में केंद्र, राज्य और स्थानीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए शनिवार को निर्देश दिया कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में महामारी को काबू में करने के लिए अन्य राज्य सरकारें भी इसी तरह के तरीके अपनाएं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार मोदी ने देश में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई एक बैठक में ये टिप्पणियां कीं। मोदी ने सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई और सामाजिक अनुशासन के पालन की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि महामारी के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाई जानी चाहिए और संक्रमण के प्रकोप की रोकथाम पर सतत जोर होना चाहिए। वक्तव्य के अनुसार मोदी ने कहा कि इस संबंध में संतुष्ट हो जाने की कोई गुंजाइश नहीं है। मोदी ने यह निर्देश भी दिया कि अधिक संक्रमण दर वाले सभी राज्यों और स्थानों पर तत्काल राष्ट्रीय स्तर की निगरानी और दिशा-निर्देशन की व्यवस्था होनी चाहिए।

वक्तव्य के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री ने दिल्ली में महामारी के हालात पर नियंत्रण में केंद्र, राज्य और स्थानीय अधिकारियों के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा की।’’ इसमें कहा गया, ‘‘उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि पूरे एनसीआर क्षेत्र में कोविड-19 महामारी पर काबू पाने में अन्य राज्य सरकारों को भी इस तरह के प्रयास करने चाहिए।’’

समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और कैबिनेट सचिव समेत अन्य ने भाग लिया। बयान में बताया गया कि बैठक में अहमदाबाद में ‘धन्वन्तरि रथ’ के माध्यम से निगरानी और घर-घर जाकर मरीजों की देखभाल करने के ‘सफल उदाहरण’ का भी उल्लेख किया गया और निर्देश दिया गया कि अन्य स्थानों पर भी इसे अपनाया जा सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल