लाइव न्यूज़ :

‘वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं’, हिमाचल में वोटिंग को लेकर पीएम मोदी ने मतदाताओं की यह अपील, युवाओं को भेजा विशेष संदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2022 09:21 IST

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज शनिवार को एक चरण में मतदान हो रहा है। राज्य में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में वोटिंग के मद्देनजर पीएम मोदी ने मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस चुनाव में वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। यही नहीं उन्होंने राज्य के सभी युवाओं को भी विशेष संदेश भेजा है।

शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से शनिवार को आग्रह किया कि वे पूरे उत्साह के साथ ‘लोकतंत्र के पर्व’ में हिस्सा लें और विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान करें। 

वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं- हिमाचल चुनाव पर बोले पीएम

पहली बार वोट डाल रहे युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।’’ 

हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज शनिवार को एक चरण में मतदान हो रहा है। राज्य में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 

68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। मतदान से पहले चुनाव अधिकारियों ने सभी मतदान केन्द्रों पर ईवीएम की जांच के लिए ‘मॉक मतदान’ भी किया है। 

आपको बता दें कि राज्य में 55 लाख से ज्यादा पंजीकृत मतदाता हैं और 68 सीटों पर 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में 2022 विधानसभा चुनाव में 24 महिला प्रत्याशी भी हैं। 

चुनाव की तैयारियों पर क्या बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी 

हिमाचल प्रदेश के कुल पंजीकृत मतदाताओं में से 28,54,945 परुष और 27,37,845 महिलाएं हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी महेश गर्ग ने कहा कि मतदन के लिए पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा, ‘‘मतदान कर्मियों की सभी 7,884 टीम अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंच गयी हैं और मतदान कराने के लिए तैयार हैं। उनके साथ सुरक्षा बलों के कर्मी भी हैं। (विधानसभा चुनाव के लिए) करीब 50,000 मतदान कर्मियों और करीब 25,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।” 

राज्य में कुल 7,884 मतदान केन्द्र पर हो रही है चुनाव

चुनाव आयोग ने राज्य में कुल 7,884 मतदान केन्द्र बनाए हैं जिनमें राज्य के सुदूर इलाकों में स्थित तीन सहायत मतदान केन्द्र भी शमिल हैं। गौरतलब है कि आज मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ है और शाम पांच बजे तक चलेगा। 

कुल मतदान केन्द्रों में से 789 संवेदनशील और 397 अति संवेदनशील श्रेणी में हैं। चुनाव आयोग ने 15,256 फुट की ऊंचाई पर लाहौल-स्पिति के ताशिगांग, काजा इलाके में सबसे ऊंची जगह पर मतदान केन्द्र बनाया है जहां 52 मतदाता पंजीकृत हैं। राज्य में 2017 में हुए पिछले चुनाव में रिकॉर्ड 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।  

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022नरेंद्र मोदीचुनाव आयोगBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह