लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा फैसला, दिवाली तक जरूरतमंदों को फ्री मिलेगा राशन, पढ़ें पूरी खबर

By अमित कुमार | Updated: June 7, 2021 17:50 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अनदेखे और लगातार स्वरूप बदल रहे वायरस के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। इस लड़ाई के दौरान भारत बहुत दर्द से गुजरा है; कई लोगों ने अपनों को खोया, ऐसे सभी परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश का संबोधन किया।इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए कई बातों का जिक्र किया।इसके साथ ही महामारी के इस दौर में देशवासियों को हर महीने एक तय मात्रा में मुफ्त अनाज दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया । नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दिवाली तक आगे बढ़ाया जाएगा। महामारी के इस समय में, सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ, उसका साथी बनकर खड़ी है। 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को हर महीने एक तय मात्रा में मुफ्त अनाज दिया जाएगा। 

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ भारत की जंग जारी है। भारत कोविड-19 महामारी के खिलाफ कई मोर्चों पर लड़ रहा है, देशभर में नई स्वास्थ्य अवसंरचनाएं तैयार की गई हैं। विभिन्न स्तरों पर कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए प्रयास युद्धस्तर पर किए गए ; आवश्यक दवाओं का उत्पादन बढ़ा है।

वैश्विक रूप से टीकों की मांग के अनुपात में उनका निर्माण कर रहे देशों और कंपनियों की संख्या बेहद कम है। भारत ने कम समय में कोविड-19 के देश में दो टीके बनाकर अपनी क्षमताओं को साबित किया है, 23 करोड़ से ज्यादा खुराकें अब तक दी जा चुकी हैं। आने वाले दिनों में भारत में टीकों की आपूर्ति महत्वपूर्ण रूप से बढ़ेगी, कई और टीके फिलहाल विकास के विभिन्न चरणों में हैं। 

नाक से दी जानी ‘नेजल स्प्रे वैक्सीन’ पर शोध जारी है, यदि यह सफल हुआ तो भारत के टीकाकरण अभियान को काफी बढ़ावा मिल सकता है। केंद्र सरकार ने भारत के कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर फैसला करने के लिये मुख्यमंत्रियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के सुझावों को संज्ञान में लिया। 

भारत में आज सात कंपनियां विभिन्न प्रकार के टीके बनाने की प्रक्रिया में हैं, तीन और टीकों के लिये परीक्षण उन्नत चरण में है। कई राज्यों ने टीकाकरण के विकेंद्रीकरण की मांग की है, कुछ लोगों ने बुजुर्गों समेत खास आयुवर्ग के लोगों को वरीयता दिये जाने पर भी सवाल उठाए हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू