लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में पीएम मोदी और राहुल गांधी की रैलियां आज से, दोनों नेता फूंकेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

By बलवंत तक्षक | Updated: October 14, 2019 06:11 IST

पीएम मोदी की हरियाणा में चार चुनावी रैलियां होंगी. अपनी चुनावी रैलियों की शुरुआत मोदी 14 अक्तूबर को बल्लभगढ़ से करेंगे तो राहुल गांधी भी इसी दिन नूंह क्षेत्र से अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनावों में जहां भाजपा के प्रचार को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं, वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी राज्य के सियासी रण में कूदने जा रहे हैं. चुनाव प्रचार में अब छह दिन बाकी रह गए हैं. राज्य की 90 सीटों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होना है.

हरियाणा विधानसभा चुनावों में जहां भाजपा के प्रचार को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं, वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी राज्य के सियासी रण में कूदने जा रहे हैं. चुनाव प्रचार में अब छह दिन बाकी रह गए हैं. राज्य की 90 सीटों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होना है.

मोदी की हरियाणा में चार चुनावी रैलियां होंगी. अपनी चुनावी रैलियों की शुरुआत मोदी 14 अक्तूबर को बल्लभगढ़ से करेंगे तो राहुल गांधी भी इसी दिन नूंह क्षेत्र से अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा और कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी उनके साथ होंगे. 

इसके बाद मोदी 15 अक्तूबर को चरखी दादरी और कुरु क्षेत्र में रैलियों को संबोधित करेंगे, जबकि राहुल की अगली रैलियों का कार्यक्र म अभी तय होना बाकी है. मोदी की चौथी रैली हिसार में होनी है. भाजपा को उम्मीद है कि मोदी की रैलियों के बाद प्रदेश की सियासी हवा पूरी तरह से बदल जाएगी. उधर, कांग्रेस नेताओं को भी राहुल गांधी के आने से हरियाणा में पार्टी की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है.

 प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. अजय चौधरी के मुताबिक हरियाणा विधान सभा चुनावों के लिए नूंह क्षेत्र के लोगों में राहुल गांधी की रैली को लेकर भारी उत्साह है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अगले चुनावी दौरों की जानकारी जल्दी ही जारी कर दी जाएगी.

 हरियाणा में इस बार ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. कहीं-कहीं जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने मुकाबले को तिकोना बनाने के लिए पूरी ताकत लगाई हुई है. ऐसे में बड़ी हद तक मोदी और राहुल की रैलियों पर हार-जीत निर्भर करेगी.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह