लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति भवन में ट्रूडो का स्वागत, PM मोदी संग होगी अहम वार्ता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 23, 2018 11:14 IST

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो इन दिनों भारत यात्रा पर आए हुए हैं। वह पंजाब ,गुजारा, के बाद अब दिल्ली पहुंच गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 23 फरवरी:  कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो इन दिनों भारत यात्रा पर आए हुए हैं। वह पंजाब ,गुजरात, के बाद अब दिल्ली पहुंच गए हैं।  ऐसे में आज ट्रूडो की मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से हो रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर ट्रूडो का स्वागत किया। जस्टिन ट्रूडो के साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा। 

गुरुवार (22 फरवरी) पीएम मोदी ने भारत और कनाडा के बीच संबंधों को लेकर प्रतिबद्धता की सराहना की।ऐसे  में पीएम मोदी ने आज मुलाकात से पहले ट्रूडो की तारीफ में एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए उनसे मिलने के उत्साह को वक्त किया है और 2015 की एक फोटो भी पोस्ट की है। इसमें वह ट्रूडो के साथ उनकी बच्ची का कान खींचते नजर आ रहे हैं।

मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार ने भारत दौरे का लुत्फ उठाया होगा। मैं विशेष रूप से उनके बच्चों जेवियर, एला-ग्रेस और हैडियन से मिलने के लिए उत्सुक हूं। ये तस्वीर मेरी 2015 की कनाडा यात्रा की है, जब मैं प्रधानमंत्री ट्रूडो और एला-ग्रेस से मिला था।’

गुरुवार (22 फरवरी) को कनाडा के पीएम दिल्ली पहुंचे थे, जिसके बाद  उनका परिवार ऐतिहासिक जामा मस्जिद गए थे। आज पीएम मोदी और ट्रूडो की मुलाकात पर हर किसी की नजर रहने वाली है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की पार्टी में खालिस्तान समर्थक के साथ नजर आईं जस्टिन ट्रूडो की बीवी सोफी, फोटो हुई वायरल

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजस्टिन ट्रूडो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया