लाइव न्यूज़ :

जयललिता की 71 वीं जयंती पर पीएम मोदी और शाह ने दी श्रद्धांजलि, अन्नाद्रमुक ने प्रचार वाहन किया रवाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2019 19:01 IST

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेलवम ने यहां अन्नाद्रमुक मुख्यालय में 71 किग्रा का केक काटा। इसके बाद उन्होंने एक प्रचार वाहन को रवाना किया जिसका उद्देश्य लोगों को अन्नाद्रमुक और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताना है।

Open in App

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की 71वीं जयंती पर रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को हुआ था। 5 दिसंबर 2016 को उनका निधन हो गया था।

मोदी ने ट्वीटर पर एक ट्वीट में लिखा- 'जयललिता जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। तमिलनाडु के विकास के प्रति उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। एक अच्छी प्रशासक और दयालु नेता, उनके कल्याणकारी उपायो ने अनगिनत गरीब लोगों को लाभान्वित किया।'

अमित शाह ने भी दी श्रद्धांजलिबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जयललिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'मैं जयललिता जी को उनकी जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। गरीबों की सेवा के उनके जुनून और प्रतिबद्धता ने तमिलनाडु में हाशिए पर रहे लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाया। वह पीढ़ियों तक अम्मा के रूप में याद की जाती रहेंगी।'

अन्नाद्रमुक ने प्रचार वाहन किया रवाना

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेलवम ने यहां अन्नाद्रमुक मुख्यालय में 71 किग्रा का केक काटा।  इसके बाद उन्होंने एक प्रचार वाहन को रवाना किया जिसका उद्देश्य लोगों को अन्नाद्रमुक और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताना है।

अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता ने सोने की अंगूठी भेंट की

अन्नाद्रमुक की दिवंगत प्रमुख जे. जयललिता के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को एक सरकारी अस्पताल में जन्में बच्चों को अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं मत्स्यपालन मंत्री डी जयकुमार ने सोने की अंगूठी भेंट की। अन्नाद्रमुक के मुख्यालय में एक मेडिकल शिविर का भी आयोजन किया गया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है