लाइव न्यूज़ :

'कुछ फैसले अनुचित लगते हैं लेकिन राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं', 'अग्निपथ' योजना को लेकर बोले पीएम मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: June 20, 2022 17:50 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात बेंगलुरु में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ फैसले अनुचित लगते हैं लेकिन राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु के एक कार्यक्रम में कही ये बातहालांकि सीधे तौर पर अग्निपथ योजना का नहीं लिया नाम योजना की घोषणा के बाद से ही हो रहा है इसका विरोध

बेंगलुरु: एक ओर जहां अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर केंद्र इस योजना के फायदे गिना रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को लेकर कहा कि कुछ फैसले अनुचित लगते हैं लेकिन राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात बेंगलुरु में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कही। हालाँकि, उन्होंने अपने भाषण के दौरान अग्निपथ योजना का कोई सीधा संदर्भ नहीं दिया। पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश के अलग-अलग हिस्सों इस नई सैन्य भर्ती नीति का विरोध हो रहा है। हालांकि विरोध के बावजूद सेना ने अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के तहत सैनिकों को शामिल करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

सेना ने कहा कि नए मॉडल के तहत सभी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बल की भर्ती वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है और यह जुलाई से शुरू होगा। केंद्र यह भी स्पष्ट कर चुकी है कि यह फैसला वापस नहीं लिया जाएगा। सेना के अधिकारियों ने रविवार को इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को जारी कर इस योजना की जरूरत को बताया।

इस बीच, केंद्र की नई भर्ती योजना को लेकर देश के कुछ हिस्सों में बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर सोमवार को 500 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पिछले पांच दिनों में प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई आगजनी और दंगों के कारण रेलवे को संपत्ति का बड़ा नुकसान हुआ है।

इस योजना के विरोध में कांग्रेस नई दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। कनॉट प्लेस के पास शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोकने के बाद कुछ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक जाम देखा गया क्योंकि पुलिस ने शहर और उसके सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसArmy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल