लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने संसद पर हमले की 18वीं बरसी पर पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: December 13, 2019 11:21 IST

18 साल पहले 13 दिसंबर को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों ने संसद पर हमला करते हुए खुलेआम गोलीबारी की जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों का नमन किया। ट्विटर पर तृणमूल कांग्रेस ने संसद हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों ने संसद पर हमले के दौरान अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला जवान, संसद परिसर में तैनात वॉच एंड वार्ड कर्मचारी और एक माली था। इस घटना में एक पत्रकार भी घायल हो गए थे जिनकी बाद में मौत हो गई। हमले को अंजाम देने वाले पांचों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।

राष्ट्रपति कोविंद ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ एक कृतज्ञ देश शहीदों की बहादुरी और उनके साहस को नमन करता है जिन्होंने 2001 में संसद भवन की आतंकवादियों से रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। हम आतंकवाद के हर रूप को खत्म करने और उसे हराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।’’ केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘ आज हम उन शहीदों को याद करें जिन्होंने आतंकवादी हमले से संसद को बचाने के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी।’’

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों का नमन किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ संसद पर इस दिन 2001 में हुए आतंकवादी हमले के दौरान बहादुरी से हमारी संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले उन बहादुर लोगों को कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा दी जा रही श्रद्धांजलि में खुद को शामिल करता हूं। नया भारत हमेशा ही उनके नि:स्वार्थ भाव, साहस और शक्ति के लिए आभारी रहेगा।’’

ट्विटर पर तृणमूल कांग्रेस ने संसद हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। पार्टी ने कहा, ‘‘ किसी भी रूप में हिंसा निंदनीय है। आएं हम सब शांति की कामना करें।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के संसद पर हमले की आज 18वीं बरसी है। इस दिन अपनी जान गंवान वाले लोगों को हृदय से याद कर रही हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के प्रति है जो ड्यूटी के दौरान घायल हो गए थे। किसी भी सभ्य समाज में आतंकवाद और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।’’ 

टॅग्स :संसदरामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं