लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना की शुरुआत की

By भाषा | Updated: December 28, 2021 13:42 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 28 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां 11 हजार करोड़ रुपये लागत की कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम खंड की शुरुआत की।

मोदी ने इस दौरान मेट्रो रेल से यात्रा की और उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद थे। इससे पहले, मोदी ने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

सरकारी बयान के अनुसार, मेट्रो परियोजना दो चरणों में पूरी होगी एवं दो कॉरिडोर होंगे। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के 32.6 किलोमीटर लंबे दोनों कॉरिडोर में कुल 30 मेट्रो स्टेशन होंगे।

बयान में कहा गया कि मेट्रो से एक बार में 974 यात्री सफर कर सकेंगे और ट्रेन की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इसके अनुसार, पहले कॉरिडोर की लंबाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से नौबस्ता तक 24 किलोमीटर की होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह