लाइव न्यूज़ :

PM Kisan yojana: क्या पति-पत्नी को मिल सकता है PM किसान योजना का लाभ! जानिए क्या हैं नियम?

By वैशाली कुमारी | Updated: July 18, 2021 11:36 IST

PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

Open in App
ठळक मुद्देइसमें 2000 रुपये की तीन किस्त किसानों के खाते में सीधे भेजी जाती हैइस योजना के तहत पति-पत्नी दोनो लाभ नहीं ले सकते हैं आयकर देने वाले परिवारों को भी PM किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा

नई दिल्ली: PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

इसमें 2000 रुपये की तीन किस्त किसानों के खाते में सीधे भेजी जाती है। किसानों के खाते में अब तक 8 किस्त आ चुके हैं। इस योजना को लेकर ये सवाल अक्सर ही पूछा जाता है कि क्या PM किसान सम्मान योजना का लाभ पति-पत्नि दोनों उठा सकते हैं? आइये जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं नियम।

PM किसान योजना के लिए कौन है पात्र? 

इस योजना के तहत पति-पत्नी दोनों लाभ नहीं ले सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता है तो यह गैर कानूनी माना जायेगा, और सरकार उससे पूरे रकम की रिकवरी करेगी। इसके अलावा इस योजना के और भी कई नियम हैं। अगर किसान परिवार में अगर कोई आयकर दे रहा है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है। यानी पति या पत्नी में से कोई पिछले साल इनकम टैक्स भरा है तो उन्हें इस योजाना का लाभ नहीं मिलेगा।

नियम के तहत कौन से किसान नहीं उठा सकते हैं इस योजना का लाभ? 

अगर कोई किसान अपनी भूमि पर कृषि कार्य न करता हो या कोई दूसरा उद्योग करता है तो वह इस योजना के लिए आपात्र माना जायेगा। किसी दूसरे की जमीन लीज पर लेकर खेती करने वाले किसान भी इसका लाभ नहीं ले पायेंगे। किसानों को इस योजना का लाभ तभी मिलेगा जब वह जिस जमीन पर खेती कर रहें हैं, वह उन्हीं के से दर्ज हो, जमीन किसी अन्य के नाम होने पर किसान इस योजना के हकदार नहीं होंगे। 

इसके अतिरिक्त कुछ और भी हैं नियम 

अगर किसी व्यक्ति के नाम खेती की जमीन है ,लेकिन वह सरकारी कर्मचारी है या रिटायर हो चुका है, तो वह भी इस योजना के योग्य नहीं होगा। इसके साथ-साथ मौजूदा या पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री हैं, और इनके नाम पर कृषि योग्य भूमि भी है फिर भी ऐसे लोग किसान सम्मान निधि योजना का  लाभ नहीं ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपात्रों की लिस्ट में रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हैं। आयकर देने वाले परिवारों को भी PM किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन