लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी : भाजपा

By भाषा | Updated: May 14, 2021 22:56 IST

Open in App

रांची, 14 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के लगभग 10 करोड़ किसानों के खातों में लगभग ₹20,000 करोड़ रुपये की 8वीं किश्त भेजे जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया और कहा कि संकट काल में इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रकाश ने शुक्रवार को कहा, ‘‘आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व है, कृषि के नए चक्र की शुरुआत का समय है। इसी दिन लगभग 20 हजार करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजे गए हैं जिसका लाभ लगभग 10 करोड़ किसानों को होगा। इससे हमारे परिश्रमी किसानों को आर्थिक संबल मिला है।’’

उन्होंने कहा कि झारखंड के 13 लाख 88 हजार 264 किसानों के खाते में भी आज 286 करोड़ 15 लाख 44 हजार रुपये पहुंचे हैं, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह