कोरोना काल में पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी : भाजपा

By भाषा | Updated: May 14, 2021 22:56 IST2021-05-14T22:56:13+5:302021-05-14T22:56:13+5:30

PM Kisan Samman Nidhi will give big relief to farmers in Corona period: BJP | कोरोना काल में पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी : भाजपा

कोरोना काल में पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी : भाजपा

रांची, 14 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के लगभग 10 करोड़ किसानों के खातों में लगभग ₹20,000 करोड़ रुपये की 8वीं किश्त भेजे जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया और कहा कि संकट काल में इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रकाश ने शुक्रवार को कहा, ‘‘आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व है, कृषि के नए चक्र की शुरुआत का समय है। इसी दिन लगभग 20 हजार करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजे गए हैं जिसका लाभ लगभग 10 करोड़ किसानों को होगा। इससे हमारे परिश्रमी किसानों को आर्थिक संबल मिला है।’’

उन्होंने कहा कि झारखंड के 13 लाख 88 हजार 264 किसानों के खाते में भी आज 286 करोड़ 15 लाख 44 हजार रुपये पहुंचे हैं, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM Kisan Samman Nidhi will give big relief to farmers in Corona period: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे