लाइव न्यूज़ :

पीएम किसान योजना के नियमों में बदलाव, e-KYC नहीं कराया तो 10वीं किस्त नहीं मिलेगी, जानिए क्या है तरीका

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2021 14:52 IST

पीएम किसान निधि योजना की 10वीं किस्त दो-दो हजार रुपये 15 दिसंबर तक जारी हो सकती है। वहीं, ई-केवाईसी आप घर बैठे सीधे ऑनलाइन करा सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली: पीएम किसान निधि योजना के नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तहत लाभ पाने वाले किसानों के लिए e-KYC जरूरी किया गया है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और ई-केवाईसी नहीं कराया है तो 10वीं की किस्त से वंचित हो सकते हैं। 

पीएम किसान निधि योजना की 10वीं किस्त दो-दो हजार रुपये 15 दिसंबर तक जारी हो सकती है। ई-केवाईसी आप सीधे ऑनलाइन करा सकते हैं। ई-केवाईसी प्रक्रिया मोबाइल, लैपटॉप या कम्‍प्‍यूटर के जरिए आसानी से की जा सककती है। इसके लिए आपको पीएम निधि किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

पीएम किसान योजना: कैसे पूरा करें ई-केवाईसी

इसके लिए सबसे पहले आपको https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको फार्मर कॉर्नर पर जाना होगा। यहां आपको ई-केवाईसी का विकल्प नजर आएगा। इसे क्लिक करें।

इसके बाद सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आधार से लिंक मोबाइल नंबर डाले। ऐसा करने पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करना होगा। ऐसा करने के बाद ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी। हालांकि, अगर कोई गड़बड़ी हुई या प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो 'इनवैलि़ड' लिखा आ जाएगा।

पीएम किसान योजना: इन किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये

वैसे किसानों जिन्हें 9वीं किस्त का फायदा नहीं मिला है, उन्हें दो किस्तो का पैसा एक साथ आएगा। उनके खाते में यानी 4000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। हालांकि बता दें कि यह सुविधा उन किसानों को ही मिलेगी जिन्होंने 30 सितंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराया होगा।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से इस योजना की शुरुआत 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले की गई थी। इसके तहत देश भर के करोड़ों किसानों को साल में छह-छह हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि किसानों को दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। पैसे सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया