लाइव न्यूज़ :

पीएम किसान सम्मान निधि की इस साल की पहली किस्त में देरी, कोविड ने बढ़ाया इंतजार

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 30, 2021 12:57 IST

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना मिलने वाली 6000 रुपये की राशि की इस साल की पहली किस्त अभी तक नहीं मिली है। अधिकारियो के अनुसार इसमें कुछ और देरी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम किसान योजना की पहली किस्त में इस साल देरीकृषि मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार कोरोना के बढ़े मामलों के कारण हुई है देरीअधिकारियों के अनुसार अप्रैल-जुलाई की 19000 करोड़ की किस्त अगले कुछ दिनों में जारी हो जाएगी

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस प्रकोप के बीच वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त के लिए कुछ और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को अप्रैल -जुलाई के अंतराल में  उनकी पहली किस्त मिलती है लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हो पाया है ।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार कृषि मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि पीएम किसान योजना के तहत किसानों को अप्रैल-जुलाई की अवधि का भुगतान मिलने में कुछ और समय लग सकता है।  इस योजना के तहत सरकार एक वित्तीय वर्ष के दौरान तीन समान किस्तों में किसानों को 6000 रुपये प्रदान करती है।

इस योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच दी जाती है । वहीं पिछले साल यह राशि 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच दी गई थी। इस बार अप्रैल खत्म होने जा रहा है लेकिन किसी किसान को ये रुपये नहीं मिले हैं। 

'जल्द जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की पहली किस्त'

देरी का कारण पूछने पर कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हम राज्यों द्वारा प्रक्रिया को पूरा करने का इतजार कर रहे है और हम एक हफ्ते के अंदर पहली किस्त जारी कर सकते हैं। 

अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के कारण हमारी फील्ड पर गई हुई टीम को वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करने में समय लग रहा है। अधिकारी के अनुसार अयोग्य लाभार्थियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि 'हम 9.5 करोड़ किसानों की अप्रैल-जुलाई की 19,000 करोड़ रुपये की राशि एक साथ जारी करना चाहते है , जैसा हमने पिछले साल 25 दिसंबर को किया था । हम जल्द से जल्द किस्त जारी करेंगे ।'

वहीं, महाराष्ट्र में ही 83 लाख से अधिक किसान पहली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। राज्य के कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कोविड -19 मामलों में अचानक वृद्धि के कारण पूरी प्रक्रिया में देरी हुई है।

राज्य के कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी ने कहा, 'लाभार्थियों की सूची पहले ही भेजी गई थी, लेकिन कोविड -19 की स्थिति को देखते हुए, आरएफपी के साथ पुन: सत्यापन के लिए सूची को वापस भेजने में केंद्र की ओर से देरी हुई।'

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता