लाइव न्यूज़ :

PM Kisan Instalment: किसानों के खाते में 2000 रुपये की तीसरी किस्त भेजने में इस वजह से हो सकती है देरी, जानें कब खाते में आएगा पैसा 

By अनुराग आनंद | Updated: December 16, 2020 10:31 IST

इस साल कोरोना महामारी आने के बाद अब तक दो किस्तों में यह राशी किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के लिए राहत के रूप में खाते में भेजा जा चुका है।  

Open in App
ठळक मुद्देकृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि किसानों के खाते में तीसरे किस्त की भुगतान के लिए सभी तैयारियां हो गई है। सरकारी अधिकारी का कहना है कि पिछले साल भी दिसंबर माह में किस्त न भेजकर एक माह लेट जनवरी में भेजा गया था। नरेंद्र मोदी सरकार के बड़े अधिकारी ने बताया कि इस बार क्यों राशी किसानों के खाते में भेजने में देरी हो रही है?

नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 2000 रुपये की तीसरे किस्त को भेजने में इस बार तय समय से देरी होने की संभावना है। इस संबंध में नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई है। आमतौर पर एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक किसान सम्मान योजना के तहत तीसरे किस्त की राशी किसानों के खाते में भेज दिया जाता है।  

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान योजना के तहत साल में तीन बार अप्रैल, अगस्त और दिसंबर में इस रकम को वितरित किया जाता है। इससे पहले इस राशी के वितरण में सिर्फ एक बार देरी हुई है। इस साल कोरोना महामारी आने के बाद दो किस्तों में यह राशी किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के लिए राहत के रूप में खाते में भेजा गया है।  

कृषि मंत्रालय ने देरी से भुगतान को लेकर ये कहा-

मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि किसानों के खाते में तीसरे किस्त की भुगतान के लिए सभी तैयारियां हो गई है। करीब 9 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये के दर से पैसे भेजे जाएंगे। सरकारी अधिकारी ने कहा कि अब सिर्फ सरकार के उच्च स्तर से आदेश आने का हम इंतजार कर रहे हैं। एक बार सरकार द्वारा सिग्नल मिलते ही किसानों के खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे। अधिकारी का कहना है कि मंत्रालय के अहम पदों पर बैठे लोग अभी किसान आंदोलन को लेकर व्यस्त हैं। आंदोलन की वजह से देरी होने की संभावना है। 

कब तक किसानों के खाते में पैसे भेजे जाने की है संभावना

इस मामले में सरकारी अधिकारी का कहना है कि पिछले साल भी दिसंबर माह में किस्त न भेजकर एक माह लेट जनवरी में भेजा गया था। ऐसे में साफ है कि इस साल भी किसान आंदोलन की वजह से करीब एक माह की देरी से किसानों के खाते में पैसे भेजे जाने की संभावना है। सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह आदेश मिलता है तो किसानों के खाते में एक साथ पैसे भेज दिए जाएंगे। 

पीएम किसान योजना क्या है?

बता दें कि किसानों के खाते में इस योजना के तहत कुल 6,000 रुपये हर साल भेजा जाता है। 4 माह के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सरकार यह पैसा ट्रांसफर करती है। पीएम किसान योजना औपचारिक रूप से 24 फरवरी, 2019 को पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई थी।

टॅग्स :किसान आंदोलननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया