लाइव न्यूज़ :

पीएम किसान के तहत आधार नंबर जोड़ने से असम, मेघालय, जम्मू कश्मीर, लद्दाख को एक साल और छूट

By भाषा | Updated: April 22, 2020 20:46 IST

केन्द्र सरकार ने असम में 27 लाख 09 हजार 588 लाभार्थियों को, मेघालय में 98 हजार 915 को और जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में कुल 10 लाख 01 हजार 668 लाभार्थियों को पीएम किसान योजना की एक किस्त जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देछूट की समयावधि को एक साल और बढ़ाकर मार्च 2021 कर दिया है।पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) के तहत लाभार्थियों की जानकारी के साथ उनके आधार नंबर जोड़ने की अनिवार्यता से असम, मेघालय, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दी गई छूट की समयावधि को एक साल और बढ़ाकर मार्च 2021 कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पीएम किसान योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। योजना के तहत देश के 14.5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में तीन समान किस्तों में हर साल 6,000 रुपये की राशि पहुंचाई जाती है।

राज्यों की तरफ से पीएम किसान पोर्टल पर आधार ब्योरा डाल दिये जाने के बाद केन्द्र ने एक दिसंबर 2019 से इस योजना के लाभार्थियों को राशि भेजना शुरू कर दिया है। हालांकि, इस मामले में असम, मेघालय, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख को 31 मार्च 2020 तक छूट दी गई थी।

इन राज्यों में सभी लोगों के आधार कार्ड तैयार नहीं होने की वजह से छूट दी गई थी। सरकार की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कृषि मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने कहा है कि असम, मेघालय और संघ शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख को योजना के लाभार्थियों की आधार संख्या उनके साथ जोड़ने में अभी और समय चाहिये।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि इन राज्यों के लिये आधार से छूट की समयसीमा को नहीं बढ़ाया जाता तो एक अप्रैल 2020 से इन राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलना बंद हो जायेगा। केन्द्र सरकार ने 8 अप्रैल 2020 की स्थिति के अनुसार असम में 27 लाख 09 हजार 588 लाभार्थियों को, मेघालय में 98 हजार 915 को और जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में कुल 10 लाख 01 हजार 668 लाभार्थियों को पीएम किसान योजना की एक किस्त जारी कर दी है।

टॅग्स :आधार कार्डनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया