लाइव न्यूज़ :

थकान को हावी ना होने देने के लिए प्रधानमंत्री रखते हैं वयस्त कार्यक्रम: अधिकारी

By भाषा | Updated: September 26, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर विदेश यात्राओं के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम अमूमन व्यस्त रहता है और इसे देखते हुए अक्सर उनके प्रशंसकों में यह जिज्ञासा होती है कि इसके लिए प्रधानमंत्री इतनी ऊर्जा कहां से लाते हैं।

आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री अपना कार्यक्रम इतना व्यस्त रखते हैं कि थकान उन्हें महसूस भी तो वह हावी ना हो सके।

प्रधानमंत्री का चार दिवसीय अमेरिका दौरा भी ऐसा ही रहा। वह रविवार को स्वदेश लौटे।

सूत्रों ने कहा कि बिना थके लंबी यात्राएं करना उनके लिए कोई नया है।

एक सूत्रा ने कहा, ‘‘जब वह 1990 के दशक में अमेरिका जाया करते थे, उस वक्त एक एयरलाइन भारी छूट के साथ मासिक यात्रा का पास देती थी। इसका अधिक से अधिक उपयोग करते हुए मोदी हमेशा रात को यात्रा करते थे ताकि होटलों पर जयादा खर्च ना करते हुए वह अधिक से अधिक स्थानों का दौरा कर सकें। उनकी रात अक्सर यात्रा में या हवाई अड्डे पर बीतती थी।’’

सूत्र ने बताया कि जैसे ही प्रधानमंत्री विमान पर सवार होते हैं, वह जिस देश का भ्रमण कर रहे होते हैं उसके समयानुसार खुद को ढालने के लिए सोने के समय का चयन करते हैं। उन्होंने बताया कि इसका मतलब यह हुआ कि जब वह विमान पर सवार हुए उस समय यदि भारत में रात है और उन्हें जहां जाना है वहां दिन है तो वह नहीं भी सो सकते हैं।

सूत्र ने बताया कि लौटते समय भी प्रधानमंत्री यही करते हैं। भारतीय समय को ध्यान में रखते हुए अपने सोने का समय तय करते हैं ताकि वह सुनिश्चित कर सकें कि उन्हें ताजगी महसूस हो और विमान से उतरने के बाद कहीं भी जा सकें।

ऐसी यात्राओं में मोदी पानी भी बहुत पीते हैं।

ज्ञात हो कि अमेरिका की यात्रा के दौरान मोदी ने वहां 65 घंटे बिताए और इस दौरान 20 बैठकों में हिस्सा लिया। अमेरिका आने और जाने के क्रम में भी उन्होंने चार घंटे विमान में अधिकारियों के साथ बैठकें की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर