लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र बचाने के लिए गंभीर हैं प्रधानमंत्री, तो अजय मिश्रा को 24 घंटों में बर्खास्त करें: कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर शनिवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए गंभीर हैं तो उन्हें आरोपी आशीष मिश्रा के पिता अजय मिश्रा को गृह राज्य मंत्री के पद से 24 घंटों के भीतर बर्खास्त करना चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस समय ‘राजधर्म’ का पालन करना चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गोरखपुर से लखीमपुर तक के सफर से स्पष्ट है कि भाजपा का शासन शक्तिशाली व्यक्तियों के सामने झुक जाता है...इस समय न सिर्फ मोदी जी, बल्कि उत्तर प्रद्रेश के मुख्यमंत्री को भी राजधर्म याद आना चाहिए और उसका पालन करना चाहिए।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सुना है कि गृह राज्य मंत्री के पुत्र की गिरफ्तारी हुई है। उच्चतम न्यायालय ने कल सवाल किया था कि धारा 302 के सभी आरोपियों के साथ ऐसे ही व्यवहार किया जाता है। ऐसी स्थिति क्यों आई कि न्यायालय को यह टिप्पणी करनी पड़ी?’’

उन्होंने कहा, ‘‘गृह राज्य मंत्री अपने पद पर बने हुए है। कांग्रेस की सरकार के समय किसी पर आरोप लगा, बाद में भले न साबित हुआ, लेकिन हमने इस्तीफा लिया। हमारी मांग है कि अजय को बर्खास्त किया जाए।’’

खेड़ा ने जोर देकर कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री लोकतंत्र की रक्षा करने में गंभीर हैं और खुद को सक्षम मानते हैं तो अगले 24 घंटों में गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए या उनको बर्खास्त किया जाना चाहिए।’’

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध करने के दौरान हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू