प्रधानमंत्री ने धामी से उत्तराखंड में चल रहे आपदा राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली

By भाषा | Updated: October 24, 2021 22:45 IST2021-10-24T22:45:42+5:302021-10-24T22:45:42+5:30

PM inquired from Dhami about the ongoing disaster relief work in Uttarakhand | प्रधानमंत्री ने धामी से उत्तराखंड में चल रहे आपदा राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली

प्रधानमंत्री ने धामी से उत्तराखंड में चल रहे आपदा राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली

देहरादून, 24 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत, बचाव एवं निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली।

धामी ने प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे मे अवगत कराते हुए आपदा प्रभावितो को दी जा रही आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हाल में प्रदेश में लगातार तीन दिन अतिवृष्टि से व्यापक तबाही हुई जिसमें 76 व्यक्तियों की मौत के साथ ही मकानों, सडकों और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM inquired from Dhami about the ongoing disaster relief work in Uttarakhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे