लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार भारतीय पायलट अभिनंदन को कल रिहा करेगा पाकिस्तान, पाक पीएम इमरान खान ने संसद में की घोषणा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 28, 2019 17:27 IST

पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र में पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय पायलट को रिहा करने का एलान किया है।

Open in App

पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र में पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा करने का ऐलान किया है। बुधवार (27 फरवरी) वायुसेना की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक भारतीय पायलट को पाकिस्तान की गिरफ्त में आ गया था। तब से सोशल मीडिया में लगातार पायलट को रिहा करने की मांग उठ रही थी।

भारत सरकार ने भी पाक उप-उच्चायुक्त को तलब कर दो टूक समझा दिया था कि भारतीय पायलट को फौरन रिहा किया जाए। बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जारी किए गए थे। इनमें भारतीय पायलट के होने का दावा किया गया था। एक वीडियो में शख्स चाय पीता हुआ दिखाई दे रहा था और खुद को भारतीय वायुसेना का विंग कमांडर बता रहा था साथ ही पाक सेना की तारीफ भी की थी।

एक और वीडियो में शख्स बुरी हालत में दिखाई दे रहा था, इसमें उसके चेहरे पर पट्टी बंधी हुई थी और उसके हाथ भी बंधे हुए दिखाई दे रहे थे। पाकिस्तान द्वारा जारी वीडियो और फोटो देख सोशल मीडिया पर जेनेवा कन्वेंशन की बात उठने लगी थी।

कई जानकारों ने कहा था कि जेनेवा समझौते के तहत पाकिस्तान को भारतीय पायलट को छोड़ना होगा। हालांकि भारत सरकार ने पाकिस्तान में गिरफ्त पायलट की पहचान उजागर नहीं की थी और भारतीय सेना ने गुरुवार की सुबह अपील की कि सोशल मीडिया पर पायलट की पहचान उजागर न की जाए। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया