लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक की और इस दौरान पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे।

मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लगभग सभी राष्ट्रीय सचिव मौजूद थे। पार्टी के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

इससे पहले दिन में नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिवों की बैठक हुई, जो करीब एक घंटा चली थी।

पिछले महीने भी प्रधानमंत्री ने भाजपा के महासचिवों और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ अपने आवास पर ऐसी ही बैठकें की थीं। ये बैठकें करीब पांच घंटे तक चली थीं और इस दौरान व्यापक राजनीतिक चर्चा हुई थी। बैठकों के दौरान मुख्य तौर पर हाल में संपन्न एवं आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता