लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने विदेश नीति को फोटो खिंचवाने के अवसर मात्र तक सीमित कर दिया है: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 23, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका के दौरे की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मोदी ने भारत की विदेश नीति को फोटो खिंचवाने के अवसर तक सीमित कर दिया है।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जब विदेश जाते हैं, तो भाजपा के प्रधानमंत्री नहीं होते हैं, वह देश के प्रधानमंत्री होते हैं। उनको देश का सिर ऊंचा करना चाहिए। उनको भारत के हितों की, हमारे सामरिक हितों की बातें करनी चाहिए। लेकिन मोदी जी ने विदेश नीति को फोटो खिंचवाने तक सीमित कर दिया है।’’

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘विदेश नीति सिर्फ गले लगना नहीं होती है। कूटनीति या विदेश नीति का मतलब यह है कि भारत के हितों को कैसे सर्वोपरि रखा जाए। लेकिन चाहे वो अफगानिस्तान हो, चाहे वो रुस हो, चाहे चीन हो, चाहे वो अमेरिका हो, हमारे हितों को सर्वोपरि रखकर आज बात नहीं हो रही है।’’

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक समेत उनके कई कार्यक्रम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया