प्रधानमंत्री ने योग को सम्पूर्ण विश्व में पहुंचा कर कल्याणकारी कार्य किया : हेमामालिनी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 00:12 IST2021-06-21T00:12:54+5:302021-06-21T00:12:54+5:30

PM has done welfare work by taking Yoga to the whole world: Hema Malini | प्रधानमंत्री ने योग को सम्पूर्ण विश्व में पहुंचा कर कल्याणकारी कार्य किया : हेमामालिनी

प्रधानमंत्री ने योग को सम्पूर्ण विश्व में पहुंचा कर कल्याणकारी कार्य किया : हेमामालिनी

मथुरा, 20 जून मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमामालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को सम्पूर्ण विश्व में पहुंचाकर कल्याणकारी कार्य किया है।

हेमामालिनी ने रविवार को संस्कार भारती की आठ दिवसीय कार्यशाला के समापन पर यह बात कही। उन्होंने विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण ने सम्पूर्ण मानव जाति को योग का भान कराया, उसके गूढ़ ज्ञान को कर्मयोग के द्वारा समझने का ज्ञान दिया वहीं प्रधानमंत्री ने उस ज्ञान को सम्पूर्ण विश्व में फैलाने का प्रयास किया जिसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM has done welfare work by taking Yoga to the whole world: Hema Malini

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे