लाइव न्यूज़ :

बुनियादी ढांचे में निवेश के बारे में 2019 से बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री : कांग्रेस

By भाषा | Updated: August 15, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए 100 लाख करोड़ रुपये की उनकी घोषणा को लेकर निशाना साधा और कहा कि वह 2019 से इस बारे में बात कर रहे हैं।

कांग्रेस ने 2019, 2020 और 2021 में स्वतंत्रता दिवस पर मोदी के भाषणों को भी साझा किया, जिसमें वह बुनियादी ढांचे में 100 लाख करोड़ रुपये के निवेश के बारे में बात करते हुए सुने जा रहे हैं।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस भाषण की खबर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘15 अगस्त, 2019 को दो साल हो गए। सौ लाख करोड़ का आंकड़ा तो बदल लेते।’’

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने भी मोदी के पिछले वर्षों के भाषण को साझा किया और ट्वीट किया, ‘‘योजना का नाम बदलें। उसी राशि को दोहराते रहें। न तो योजना के बारे में फिर से सुना जाएगा और न ही राशि होगी। भारत मोदी सरकार के झूठ देख सकता है और प्रधानमंत्री को ‘जुमला में स्वर्ण पदक’ प्रदान किया है।’’

मोदी ने रविवार को अपने भाषण में 100 लाख करोड़ रुपये की महत्वकांक्षी बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम ‘गतिशक्ति’ शुरू किये जाने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री गतिशक्ति- नेशनल मास्टर प्लान औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ हवाई अड्डे, नयी सड़कों और रेल योजनाओं सहित यातायात की व्यवस्था को दुरूस्त करेगा और युवाओं के लिये रोजगार के नये अवसर सृजित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस