लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने विश्वकप में भारतीय तीरंदाजों के “शानदार प्रदर्शन” की सराहना की

By भाषा | Updated: June 29, 2021 15:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिये मंगलवार को भारतीय तीरंदाजों की सराहना की और कहा कि उनकी सफलता से और प्रतिभाओं को इस खेल से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपने नेतृत्व में भारत को तीन स्वर्ण पदक दिलाए और पेरिस में रविवार को वर्ल्ड कप स्टेज 3 में अभूतपूर्व रूप से क्लीन स्वीप करते हुए सोने की हैट्रिक जमाई। इसके साथ ही एक महीने से भी कम समय बाद टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिये भी भारतीय टीम द्वारा पदक की दावेदारी मजबूत होती दिख रही है।

दुनिया में नंबर एक कोरिया की गैरमौजूदगी में भारत को महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल प्रतियोगिता में चुनौती का कम ही सामना करना पड़ा और इन सभी टीमों का हिस्सा रहीं दीपिका ने एक के बाद एक पांच घंटे से कम समय के अंदर चार मैच खेले।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “बीते कुछ दिनों में विश्व कप में हमारे तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।” प्रधानमंत्री ने कहा, “दीपिका कुमारी, अंकिता भगत, कोमालिका बारी, अतनु दास और अभिषेक को उनकी सफलता के लिये बधाई, इससे आगामी प्रतिभाओं को मैदान पर प्रेरणा मिलेगी।”

भारत चार स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर है। अभिषेक वर्मा ने कंपाउंड वर्ग में पूर्व में स्वर्ण पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता