लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने विश्वकप में भारतीय तीरंदाजों के “शानदार प्रदर्शन” की सराहना की

By भाषा | Updated: June 29, 2021 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिये मंगलवार को भारतीय तीरंदाजों की सराहना की और कहा कि उनकी सफलता से और प्रतिभाओं को इस खेल से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपने नेतृत्व में भारत को तीन स्वर्ण पदक दिलाए और पेरिस में रविवार को वर्ल्ड कप स्टेज 3 में अभूतपूर्व रूप से क्लीन स्वीप करते हुए सोने की हैट्रिक जमाई। इसके साथ ही एक महीने से भी कम समय बाद टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिये भी भारतीय टीम द्वारा पदक की दावेदारी मजबूत होती दिख रही है।

दुनिया में नंबर एक कोरिया की गैरमौजूदगी में भारत को महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल प्रतियोगिता में चुनौती का कम ही सामना करना पड़ा और इन सभी टीमों का हिस्सा रहीं दीपिका ने एक के बाद एक पांच घंटे से कम समय के अंदर चार मैच खेले।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “बीते कुछ दिनों में विश्व कप में हमारे तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।” प्रधानमंत्री ने कहा, “दीपिका कुमारी, अंकिता भगत, कोमालिका बारी, अतनु दास और अभिषेक को उनकी सफलता के लिये बधाई, इससे भावी प्रतिभाओं को इस क्षेत्र में प्रेरणा मिलेगी।”

भारत चार स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर है। अभिषेक वर्मा ने कंपाउंड वर्ग में पूर्व में स्वर्ण पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे