लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ वायनाड में पीएम मोदी का फूंका गया पुतला, पार्टी विधायक टी सिद्दीकी समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार, देखें

By भाषा | Updated: March 25, 2023 15:58 IST

वायनाड के कालपेट्टा में बीएसएनएल के कार्यालय तक विरोध मार्च में शामिल विधायक टी सिद्दीकी सहित कांग्रेस नेताओं को वहां से से हटा दिया गया और पुलिस द्वारा उन्हें बस से ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे राहुल गांधी लोकसभा में वायनाड का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

वायनाडः राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने पर वायनाड में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उसके युवा और छात्र संगठनों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने समेत जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। राहुल गांधी लोकसभा में वायनाड का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वायनाड के कालपेट्टा में बीएसएनएल के कार्यालय तक विरोध मार्च में शामिल विधायक टी सिद्दीकी सहित कांग्रेस नेताओं को वहां से से हटा दिया गया और पुलिस द्वारा उन्हें बस से ले जाया गया।

सिद्दीकी के अलावा, युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया और प्रदर्शन स्थल से हटा दिया गया। टीवी चैनल पर प्रसारित दृश्यों के अनुसार, पार्टी और उसके युवा और छात्र संगठनों के नेता और कार्यकर्ता बीएसएनएल कार्यालय तक मार्च करने के बाद उसके सामने सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को बीएसएनएल कार्यालय परिसर के सामने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों पर चढ़ते हुए भी देखा गया।

कांग्रेस, युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जब ले जाया जा रहा था, वे ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाते रहे थे। इससे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन ने कोच्चि में संवाददाताओं से कहा कि गांधी की अयोग्यता के खिलाफ पार्टी और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सतीशन ने कहा कि पार्टी 27 मार्च को केरल राजभवन तक विरोध मार्च भी निकालेगी।

‘‘मोदी सरनेम’’ वाली टिप्पणी पर 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में बुधवार को सूरत की एक अदालत ने गांधी को दोषी ठहराया और दो साल की जेल की सजा सुनाई। एक दिन बाद, लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना में कहा कि लोकसभा की सदस्यता से उनकी अयोग्यता दोषसिद्धि की तारीख 23 मार्च से प्रभावी होगी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है