लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पर ठाकरे से चर्चा की, हरसंभव मदद का वादा

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति पर बृहस्पतिवार को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा की और उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में भारी बारिश के कारण एक नदी में आए उफान से कोंकण रेलवे ने रेल सेवाएं स्थगित कर दीं। इससे करीब छह हजार यात्री फंस गए। भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में सड़क एवं रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने राहत कार्यों में सहयोग के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को बुलाया है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे से बातचीत की और भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्र की तरफ से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। हर किसी की सुरक्षा एवं कुशलता की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित