प्रधानमंत्री ने निषाद कुमार को पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी
By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:41 IST2021-08-29T18:41:22+5:302021-08-29T18:41:22+5:30

प्रधानमंत्री ने निषाद कुमार को पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले निषाद कुमार को रविवार को बधाई दी और कहा कि इससे उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘तोक्यो से हर्षित करने वाली एक और खबर आई है। बहुत प्रसन्नता हुई कि निषाद कुमार ने पुरूषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और उत्कृष्ट कौशल व दृढ़ता के धनी हैं। उन्हें बधाइयां।’’ निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की कूद लगाकर एशियाई रिकार्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे। यह भारत का तोक्यो पैरालंपिक में दूसरा पदक है। इससे पहले भाविना बेन पटेल ने रविवार को महिलाओं की एकल टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।