लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर भूपेंद्र पटेल को दी बधाई

By भाषा | Updated: September 13, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भूपेंद्र पटेल को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य के विकास को नयी ऊंचाई मिलेगी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भूपेंद्र भाई को बधाई। मैं उन्हें सालों से जानता हूं और उनके शानदार काम को भी मैंने देखा है, वह चाहे भाजपा संगठन में हों या स्थानीय निकाय प्रशासन में हों या फिर सामुदायिक सेवा में हों, वह निश्चित तौर पर गुजरात की विकास गाथा को और आगे बढ़ाएंगे।’

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी सराहना की और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वह जनसेवा में अपना योगदान जारी रखेंगे।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के रूप में अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान रूपाणी जी ने कई जन हितैषी कदम उठाए। समाज के सभी वर्गों के लिए उन्होंने अनथक काम किए। मुझे भरोसा है कि वह आने वाले समय में जन सेवा में अपना योगदान जारी रखेंगे।’’

रूपाणी के शनिवार को इस्तीफा देने के बाद, अहमदाबाद में घाटलोडिया विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पटेल को रविवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।

राजभवन में आज आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आर्चाय देवव्रत ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos