लाइव न्यूज़ :

बेलगावी में मकान ढहने से मारे गए लोगों के प्रति प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:21 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के बेलगावी जिले में मकान ढहने से लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी।

बेलगावी जिले में बुधवार को भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया था जिससे उसमें रहने वाले एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि दो ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से दो आठ वर्ष की लड़कियां थीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, “कर्नाटक के बेलगावी में घर ढहने से हुई जीवन की क्षति दुखद है। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि के रूप में प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे