प्रधानमंत्री ने पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 10:51 IST2021-07-01T10:51:38+5:302021-07-01T10:51:38+5:30

PM condoles the untimely demise of former MP Sharad Tripathi | प्रधानमंत्री ने पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, एक जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि उन्हें समाज की सेवा और गरीबों के लिए काम करना पसंद था।

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से सांसद रहे त्रिपाठी का बुधवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 50 वर्षीय त्रिपाठी लंबे समय से जिगर की बीमारी से ग्रस्त थे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन ने मुझे और कई अन्य लोगों को दुखी कर दिया है। उन्हें समाज की सेवा करना और गरीबों के लिए काम करना पसंद था। संत कबीर दास के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए उन्होंने कई अनूठे काम किए। उनके परिजनों और समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में संत कबीर नगर से लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले शरद त्रिपाठी के पिता रमापति राम त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के देवरिया से सांसद हैं। वह उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM condoles the untimely demise of former MP Sharad Tripathi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे