लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने मशहूर कलाकार अरविंद त्रिवेदी, घनश्याम नायक के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 10:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनय के माध्यम से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले कलाकारों अरविंद त्रिवेदी और घनश्याम नायक के निधान पर बुधवार को शोक जताया।

त्रिवेदी ने प्रसिद्ध टेलीविजन धारावाहिक ‘‘रामायण’’ में रावण की भूमिका निभायी थी जबकि नायक ने लोकप्रिय धारावाहिक ‘‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’’ में नट्टू काका का किरदार निभाया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले कुछ दिनों में हमने दो प्रतिभावान कलाकारों को खो दिया जिन्होंने कला के माध्यम से लोगों का दिल जीता। घनश्याम नायक को उनकी बहुआयामी भूमिकाओं, खासकर लोकप्रिय धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए याद किया जाएगा। वह बेहद ही सरल और सौम्य थे।’’

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमने अरविंद त्रिवेदी को खो दिया जो ना सिर्फ एक असाधारण कलाकार थे बल्कि जन सेवा के लिए तत्पर रहते थे। टीवी धारावाहिक रामायण में उनकी भूमिका को आने वाली पीढ़ियां भी याद करेंगी। दोनों ही कलाकारों के परिजनों व प्रशंसकों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया