प्रधानमंत्री ने अहमदनगर अस्पताल में आग लगने की घटना से हुई मौतों पर शोक जताया
By भाषा | Updated: November 6, 2021 15:39 IST2021-11-06T15:39:36+5:302021-11-06T15:39:36+5:30

प्रधानमंत्री ने अहमदनगर अस्पताल में आग लगने की घटना से हुई मौतों पर शोक जताया
नयी दिल्ली, छह नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अहमदनगर के एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 10 मरीजों की मौत हो गई। एक मरीज की हालत गंभीर है। इस आईसीयू खंड में कोविड-19 के रोगियों को भर्ती किया गया था।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।