प्रधानमंत्री ने कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता उरीमाजालु के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 13:39 IST2021-12-07T13:39:15+5:302021-12-07T13:39:15+5:30

PM condoles the death of senior Karnataka BJP leader Urimajalu | प्रधानमंत्री ने कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता उरीमाजालु के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता उरीमाजालु के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, सात दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता उरीमाजालु के राम भट्ट के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके जैसे नेताओं का जनसंघ और भाजपा के इतिहास में विशेष स्थान है।

दक्षिण कर्नाटक में भाजपा के ‘भीष्म’ कहे जाने वाले भट्ट का सोमवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जनसंघ और भाजपा के इतिहास में उरीमाजालु के राम भट्ट जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का विशेष स्थान है। कर्नाटक में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने अथाह परिश्रम किया और बिना थके लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

भट्ट अपने स्कूल के दिनों से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे। उन्होंने पूर्ववर्ती दक्षिण कन्नड़ जिले की पुत्तूर विधानसभा से सात बार चुनाव लड़ा और 1977 और 1983 में जीत भी दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM condoles the death of senior Karnataka BJP leader Urimajalu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे