संस्कृत अखबार ‘सुधर्म’ के संपादक संपत कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:36 IST2021-06-30T19:36:53+5:302021-06-30T19:36:53+5:30

PM condoles the death of Sampat Kumar, editor of Sanskrit newspaper 'Sudharma' | संस्कृत अखबार ‘सुधर्म’ के संपादक संपत कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया

संस्कृत अखबार ‘सुधर्म’ के संपादक संपत कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया

नयी दिल्ली, 30 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत भाषा में प्रकाशित देश के एकमात्र अखबार ‘‘सुधर्मा’’ के संपादक के वी संपत कुमार के निधन पर बुधवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उनका व्यक्तित्व प्रेरित करने वाला था।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘के वी संपत कुमार का व्यक्तित्व प्रेरित करने वाला था। उन्होंने संस्कृत भाषा को संजोने और खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए अनथक प्रयास किए। उनकी दृढ़ता के साथ ही उनका जज्बा प्रेरित करने वाला था। उनके निधन से दुखी हूं। परिवार के सदस्यों और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

संपत कुमार (64) का बुधवार को मैसुरू में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तमाम मुश्किलों के बावजूद अखबार निकालने और संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में योगदान को देखते हुए संपत कुमार और उनकी पत्नी विदुषी के एस जयलक्ष्मी को वर्ष 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM condoles the death of Sampat Kumar, editor of Sanskrit newspaper 'Sudharma'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे