प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध पादरी बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 10:38 IST2021-07-12T10:38:15+5:302021-07-12T10:38:15+5:30

PM condoles the death of eminent priest Baselius Marthoma Paulos II | प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध पादरी बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध पादरी बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, 12 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ऑफ इंडिया’ के सर्वोच्च प्रमुख बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह अपने पीछे सेवा और करूणा भाव का समृद्ध धरोहर छोड़ गए हैं।

बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय का रविवार देर रात केरल के कोट्टायम स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इंडियान ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय के निधन से दुखी हूं। वह अपने पीछे सेवा और करूणा भाव का समृद्ध धरोहर छोड़ गए हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवादनाएं चर्च के सदस्यों के साथ हैं।’’

बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय का कोविड-19 के बाद हुई जटिलताओं के कारण पतनमतिट्टा जिले के पारूमाला में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार देर रात करीब 2:35 बजे उनका निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM condoles the death of eminent priest Baselius Marthoma Paulos II

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे