प्रधानमंत्री ने देवघर सत्संग आश्रम के अशोक रंजन चक्रवर्ती के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:33 IST2021-12-16T18:33:46+5:302021-12-16T18:33:46+5:30

PM condoles the death of Ashok Ranjan Chakraborty of Deoghar Satsang Ashram | प्रधानमंत्री ने देवघर सत्संग आश्रम के अशोक रंजन चक्रवर्ती के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने देवघर सत्संग आश्रम के अशोक रंजन चक्रवर्ती के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर सत्संग आश्रम के आचार्य देव अशोक रंजन चक्रवर्ती के निधन पर शोक जताया और बृहस्पतिवार को कहा कि नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘देवघर सत्संग आश्रम के आचार्य देव अशोक रंजन चक्रवर्ती को नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय व सशक्तीकरण के लिए काम किया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके अनुयायियों के साथ हैं।’’

श्री श्री बोड़दा के नाम से मशहूर आचार्य देव अशोक रंजन चक्रवर्ती 93 वर्ष के थे। वह आध्यात्मिक गुरु ठाकुर अनुकूल चंद्र के ज्येष्ठ पुत्र थे। उन्होंने ही देवघर में सत्संग आश्रम की स्थापना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM condoles the death of Ashok Ranjan Chakraborty of Deoghar Satsang Ashram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे