प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: August 11, 2021 22:26 IST2021-08-11T22:26:49+5:302021-08-11T22:26:49+5:30

PM condoles death of people in landslide in Himachal Pradesh | प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 11 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन में हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात कर उन्हें बचाव कार्यों में हर तरह की मदद का आश्वासन दिया।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को भूस्खलन में एक बस और अन्य वाहनों के फंस जाने से दस लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोगों को बचा लिया गया । कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है।

मोदी ने ट्वीट किया, ''किन्नौर में भूस्खलन की त्रासदी बहुत दुखद है। दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। बचाव कार्य जारी है और उन लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं जो अभी भी फंसे हुए हैं। ”

मोदी ने भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। उनके कार्यालय ने कहा कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

इससे पहले, ठाकुर ने राज्य विधानसभा को बताया था कि ऐसी खबरें हैं कि मलबे के नीचे 50-60 लोगों के फंसे होने की आशंका है, लेकिन सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM condoles death of people in landslide in Himachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे