लाइव न्यूज़ :

बेलगावी की घटना पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया, मुआवजे की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 7, 2021 11:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक मकान गिरने से हुई मौतों पर बृहस्पतिवार को दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों व घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

बेलगावी जिले के बादल-अंकलगी गांव में बुधवार को भारी बारिश के बाद एक मकान गिरने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो लड़कियां भी शामिल हैं, जिनकी आयु करीब आठ साल थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘कर्नाटक के बेलगावी में मकान गिरने से हुई मौतों से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदानाएं पीड़ित परिवार के साथ है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के करीबी परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया