लाइव न्यूज़ :

नगालैंडः वानसोई की महिलाओं को पहली बार मोरंग में मिला प्रवेश, बजाया लॉगड्रम; पीएम मोदी ने की गाँव के लोगों की तारीफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2023 12:42 IST

सांसद कोन्याक ने कहा- वानसोई की महिलाओं को पहली बार मोरंग में प्रवेश करने और लॉगड्रम बजाने की अनुमति दी! अब तक की परंपरा ने महिलाओं को कभी भी मोरंग के अंदर भी कदम रखने की अनुमति नहीं दी जाती थी"।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सांसद एस फांगनोन कोन्याक ने बताया कि वानसोई की महिलाओं को पहली बार मोरंग में प्रवेश करने और डमरू बजाने की अनुमति दी गई है।सांसद के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ने वानसोई गांव की महिलाओं की तारीफ की।पीएम ने कहा-एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम, जो महिलाओं की गरिमा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगतिशील लैंगिक नीतियां अपनाने के लिए नगालैंड के वानसोई गांव के लोगों की सराहना की है। दरअसल एक ट्वीट में राज्यसभा सांसद एस फांगनोन कोन्याक ने बताया कि वानसोई की महिलाओं को पहली बार मोरंग में प्रवेश करने और डमरू बजाने की अनुमति दी गई है। अब तक की परंपरा में इसने कभी भी महिलाओं को मोरंग के अंदर कदम रखने की इजाजत नहीं दी।

सांसद के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ने वानसोई गांव के लोगों की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया- “एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम, जो महिलाओं की गरिमा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। वानसोई गांव के लोगों को बधाई।”

कोन्याक ने कहा- "वानसोई गांव के नेताओं के सामूहिक ज्ञान के लिए आभार, जिन्होंने यह समझा है कि आज के प्रगतिशील समाज में महिलाएं भी समान सदस्य हैं और वानसोई की महिलाओं को पहली बार मोरंग में प्रवेश करने और लॉगड्रम बजाने की अनुमति दी! अब तक की परंपरा के मुताबिक, महिलाओं को कभी भी मोरंग के अंदर भी कदम रखने की अनुमति नहीं दी जाती थी"।

उन्होंने आगे कहा, "सम्मानित अतिथि के रूप में, मैं खियामनियुंगन महिलाओं में शामिल हुई, क्योंकि उन्होंने नारी शक्ति के एक नए युग में आगे बढ़ने के लिए कदम बढ़ाया, हमारे पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित नया भारत परिणाम दिखा रहा है।"

टॅग्स :नागालैंडनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है