लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री पांच जनवरी को पंजाब में कर सकते हैं रैली, अमरिदर भी साझा कर सकते हैं मंच

By भाषा | Updated: December 28, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी बिगुल फूंक सकते हैं और इस बात की प्रबल संभावना है कि वह नए सहयोगी व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मंच भी साझा कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री का पंजाब के चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमआर) के सैटेलाइट केंद्र का फिरोजपुर में उद्घाटन करने का कार्यक्रम है और इसके बाद वह एक रैली को संबोधित कर सकते हैं। भाजपा सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्र सरकार के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में यह पहली रैली होगी।

ज्ञात हो कि इन कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में पंजाब के किसानों ने दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर डेरा डाल दिया था और वह केंद्र सरकार पर इन्हें निरस्त करने का लगातार दबाव बनाते रहे।

आखिरकार सरकार ने 19 नवंबर को कृषि कानूनों पर अपने कदम वापस खींच लिये थे और प्रधानमंत्री ने देश से ‘‘क्षमा’’ मांगते हुए इन्हें निरस्त करने की घोषणा की थी।

साथ ही उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक समिति गठित करने की घोषणा करते हुए किसानों से अपना आंदोलन वापस लेने की गुजारिश भी की थी।

इसके बाद संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन एक विधेयक लाकर इन कानूनों को निरस्त कर दिया गया था। इस विधेयक के पारित होने के बाद किसानों ने सशर्त अपना आंदोलन वापस ले लिया था।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि मोदी की इस रैली से भाजपा और उसके सहयोगियों के चुनावी अभियान की शुरुआत हो जाएगी।

सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा के साथ गठबंधन हुआ है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि सिह भी इस रैली में शामिल हो सकते हैं।

यदि सिंह इस रैली में शामिल होते हैं तो यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री मोदी और सिंह एक साथ मंच साझा करेंगे।

मोदी और सिंह के अलावा पंजाब के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी हरदीप सिंह पुरी और मीनाक्षी लेखी के भी इस रैली में शामिल होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित