लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: July 5, 2021 13:03 IST

Open in App

देहरादून, पांच जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें फोन पर शुभकामना एवं आशीर्वाद प्रदान किया। प्रधानमंत्री को आभार प्रकट करते हुए धामी ने कहा, ‘‘आपकी व्यक्तिगत रूप से दी गई बधाई मेरे लिए प्रेरणा-पुंज है। आपके मार्गदर्शन व नेतृत्व में मैं, मेरे सभी साथी और प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ता देवभूमि उत्तराखंड के विकास का अनुकरणीय उदाहरण बनाने के लिये दृढ़-संकल्पित हैं।’’

रविवार को प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले धामी ने प्रदेश की कमान ऐसे समय में संभाली है जब विधानसभा चुनावों में केवल कुछ माह का समय शेष है। उन्होंने तीरथ सिंह रावत का स्थान लिया है जिन्होंने प्रदेश में उपचुनाव नहीं हो पाने के संवैधानिक संकट के चलते शुक्रवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू