लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने समर्पित भाव से कर्नाटक के हित में काम करने को कहा: बोम्मई

By भाषा | Updated: November 11, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर कर्नाटक में बिटकॉइन घोटाले को लेकर गरमाई राजनीति के बीच राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें ‘‘बगैर किसी चिंता‘‘ के राज्य की जनता के हित में समर्पण भाव व निर्भिकता से काम करते रहने को कहा है।

दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर आए बोम्मई की प्रधानमंत्री से यह मुलाकात लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आधिकारिक आवास पर तकरीबन आधे घंटे तक चली। बोम्मई ने राज्य के मुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद 100 दिनों के भीतर किए गए प्रशासनिक कामकाज के सिलसिले में उठाए गए कदमों से उन्हें अवगत कराया।

यह पूछे जाने पर कि क्या बिटकॉइन के मामले को लेकर भी प्रधानमंत्री से उनकी कोई चर्चा हुई, बोम्मई ने बताया, ‘‘मैंने इस बारे में जानकारी उनसे साझा करने की कोशिश की। उन्होंने (मोदी) कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है...उन्होंने मुझे समर्पण भाव और निर्भिकता से जनता के हित में काम करने को कहा, बाकी सबकुछ ठीक हो जाएगा।’’

बिटकॉइन, भारत सहित कुछ कुछ देशों में वैध मुद्रा नहीं है। हाल ही बिटकॉइन घोटाले के आरोपों से कर्नाटक की राजनीति गरमाई हुई है।

अधिकारियों द्वारा बंगलुरू शहर के एक हैकर श्रीकृष्ण ऊर्फ श्रीकी से नौ करोड़ रुपये के बिटकॉइन जब्त किए जाने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इसमें राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोग शामिल हैं। श्रीकी पर सरकारी पोर्टलों को हैक करने और मादक पदार्थ प्राप्त करने के लिए बिटकॉइन के माध्यम से भुगतान करने का आरोप है।

कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने बुधवार को दावा किया कि बिटकॉइन घोटाले के चलते मुख्यमंत्री बोम्मई को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ेगी और वर्ष 2008-13 की तरह ही इस बार भी भाजपा सरकार को तीसरा मुख्यमंत्री देखना पड़ेगा।

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर इस मामले को रफा-दफा करने का भी आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता