लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने पुणे के दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट की सराहना की

By भाषा | Updated: September 16, 2021 22:47 IST

Open in App

पुणे, 16 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट को एक पत्र लिखा है और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन एवं आरती की व्यवस्था करने की उसके प्रयासों की सराहना की है। ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मोदी ने बुधवार को लिखे अपने पत्र में कहा कि बाल गंगाधर तिलक ने धर्म को समाज और संस्कृति से जोड़ कर स्वतंत्रता संघर्ष के प्रति लोगों के बीच एकजुटता की भावना मजबूत की थी।

पत्र में कहा गया है, ‘‘ट्रस्ट द्वारा गणेशोत्सव के आयोजन से यही गौरवपूर्ण परंपरा मजबूत हुई है और गणेशोत्सव समारोह कहीं अधिक विशेष हो गया है क्योंकि यह देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के साथ-साथ मनाया जा रहा है। ’’

मोदी ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें यह जानकार बहुत खुशी हो रही है कि श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति इस साल 129 वां गणेशोत्सव मना रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी के बीच उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन माध्यम से (भगवान गणेश के) दर्शन एवं आरती की व्यवस्था करने की ट्रस्ट की कोशिशें सराहनीय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब